1
क्या वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है?
+
हाँ, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय राजस्थान राज्य सरकार द्वारा पारित अधिनियम, 1987 के अंतर्गत स्थापित है तथा UGC/DEB/NCTE से मान्यता प्राप्त है तथा AIU का सदस्य है। उपरोक्त मान्यताओं से संबंधित विषयवस्तु विवरणिका में अंतिम पृष्ठ पर दी गई है व प्राप्त मूल पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट (
www.vmou.ac.in) पर उपलब्ध हैं।
2
क्या वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में NEP लागू है?
+
हाँ, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में जनवरी 2025 से एनईपी (NEP) लागू है। UG, PG, Diploma में सेमेस्टर आधारित प्रवेश किए जाते हैं।
3
Student One View क्या है?
+
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक
Student One View पर विद्यार्थी अपने नाम या अपने स्कॉलर नंबर दर्ज कर Submit बटन दबाकर अपनी प्रवेश स्थिति, परीक्षा में प्राप्त अंक की जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा अपने परिवर्तित मोबाइल नंबर दर्ज कर सकता है। विद्यार्थी आंतरिक गृह कार्य (Assignment), प्रश्न बैंक, SLM इत्यादि डाउनलोड कर सकता है तथा विश्वविद्यालय द्वारा छात्र को भेजी जा रही पाठ्य सामग्री की डिस्पैच स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
उपयोग करने की विधि:
- सर्वप्रथम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vmou.ac.in में Student One View पर क्लिक करें।
- दिखाये गए स्थान पर अपना स्कॉलर नंबर एवं जन्म तिथि दर्ज करें।
- यदि स्कॉलर नंबर नहीं है तो “Search Scholar no. By Name” पर क्लिक करें और अपना नाम दर्ज करके सर्च करें।
- अपना पाठ्यक्रम व नाम देखकर स्कॉलर नंबर पर क्लिक करके Submit करें।
- सत्रीय/आंतरिक गृह कार्य के लिए Assignment पर क्लिक करके डाउनलोड करें।
इसी प्रकार आप Student One View सुविधा से अपना मोबाइल नंबर परिवर्तन प्रक्रिया, सत्रीय कार्य की स्थिति, अध्ययन सामग्री का प्रेषण विवरण, पाठ्यक्रम की सॉफ्ट कॉपी, अपना परिचय पत्र, पाठ्यक्रम के प्रश्न बैंक, जरूरी फॉर्म, अपनी परीक्षा का प्रवेश कार्ड, पुराने प्रश्न पत्र, अपना परीक्षा परिणाम इत्यादि देख अथवा डाउनलोड कर सकते हैं।
4
VMOU में प्रवेश के लिए क्या Transfer Certificate (TC)/Migration Certificate की आवश्यकता होती है?
+
लैटरल एंट्री के अलावा अन्य किसी कार्यक्रम में Migration Certificate की आवश्यकता नहीं है।
5
विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया किस समय प्रारंभ होती है?
+
विश्वविद्यालय में अधिकतर कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया सामान्यतया एक वर्ष में दो बार क्रमशः जनवरी और जुलाई से प्रारंभ होती है।
6
विश्वविद्यालय का प्रवेश आवेदन पत्र कहाँ से प्राप्त कर सकते हैं?
+
7
प्रवेश आवेदन पत्र और फीस विश्वविद्यालय में कैसे जमा होती है?
+
प्रवेश आवेदन पत्र ऑनलाइन या स्वयं प्रस्तुत होकर जमा कराया जा सकता है। फीस इंटरनेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / मोबाइल बैंकिंग / ई-मित्र KIOSK द्वारा ही मान्य है, अन्य कोई माध्यम स्वीकार्य नहीं होगा। फीस की जानकारी हेतु विवरणिका (Prospectus) डाउनलोड कर पढ़ें या विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखें। फीस इंटरनेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/मोबाइल बैंकिंग/ई-मित्र KIOSK से जमा करने पर अतिरिक्त शुल्क छात्र द्वारा देय होगा एवं कुल देय राशि भुगतान करते समय बैंक/ई-मित्र KIOSK के पृष्ठ पर दिखाई जाएगी।
8
क्या विश्वविद्यालय में सत्रीय/आंतरिक गृह कार्य का भी प्रावधान है? यदि हाँ तो जमा करने की अंतिम तिथियाँ क्या हैं?
+
हाँ, यह परीक्षा का अभिन्न अंग है। स्मरण रहे कि जिन पाठ्यक्रमों में आंतरिक गृह कार्य / प्रयोगिक / प्रोजेक्ट / लघुशोध प्रबंध का प्रावधान है उन्हें समय पर नहीं जमा करने पर आपका परीक्षा परिणाम अपूर्ण घोषित / रोका जा सकता है। उपर्युक्त कार्यों को जमा करवाने की तिथियाँ निम्न हैं:
- 15 मई तक वे विद्यार्थी जमा करवा दें जो जून में होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं।
- 15 नवंबर तक वे विद्यार्थी जमा करवा दें जो दिसंबर में होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं।
9
सत्रीय/आंतरिक गृह कार्य कहाँ से प्राप्त होंगे?
+
ये विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर Students One View पर Login कर डाउनलोड कर सकते हैं।
10
विश्वविद्यालय में परीक्षा कब आयोजित होती है?
+
विश्वविद्यालय में परीक्षाएँ वर्ष में दो बार क्रमशः जून और दिसंबर माह में आयोजित की जाती हैं एवं परीक्षा की समस्त जानकारी जैसे परीक्षा प्रवेश पत्र, परीक्षा टाइम टेबल और प्रयोगिक कक्षाएँ एवं प्रयोगिक परीक्षा की जानकारी वेबसाइट (
http://www.vmou.ac.in/notice/exams) पर उपलब्ध रहती है। B.Sc. के संबंध में विशिष्ट नियम के लिए विवरणिका में B.Sc. कार्यक्रम देखें।
11
क्या अगले वर्ष में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा में बैठना अथवा पास होना आवश्यक है?
+
विश्वविद्यालय के नियमानुसार किसी भी विद्यार्थी को प्रमोट होने के लिए / उसी कार्यक्रम के अगले वर्ष में प्रवेश लेने के लिए पास होना अथवा परीक्षा में बैठना अनिवार्य नहीं है। उस कार्यक्रम के लिए केवल न्यूनतम निर्धारित अवधि अर्थात् एक वर्ष पूरा करना आवश्यक है। प्रमोटी फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट (
http://www.vmou.ac.in/forms) पर उपलब्ध है अथवा प्रवेश हेतु
https://online.vmou.ac.in/OnlineAdmission.aspx के माध्यम से ऑनलाइन (Promotee Admission) आवेदन भी किया जा सकता है।
12
पाठ्यक्रम की पाठ्य सामग्री कैसे प्राप्त होती है?
+
पाठ्यक्रम सामग्री विश्वविद्यालय के पाठ्य सामग्री उत्पादन एवं वितरण विभाग से छात्र द्वारा आवेदन पत्र में दिए गये पते पर भारतीय डाक सेवा का उपयोग करते हुए पहुँचा दी जाती है जिसकी ऑनलाइन ट्रैकिंग भी संभव है। अधिकतर पाठ्यक्रमों की डिजिटल अध्ययन सामग्री विश्वविद्यालय की वेबसाइट
http://www.vmou.ac.in/slm पर उपलब्ध है।
13
क्या पाठ्यक्रम सामग्री के अतिरिक्त विश्वविद्यालय कुछ और पाठ्य सहायता उपलब्ध करवाता है?
+
हाँ, पाठ्य सामग्री के अलावा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सत्रीय कार्य, प्रश्न बैंक, पुराने प्रश्न पत्र, वीडियो लाइब्रेरी एवं डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध है। इसे Students One View पर Login कर डाउनलोड कर सकते हैं।
14
क्या विश्वविद्यालय द्वारा किसी तरह के परामर्श की व्यवस्था है?
+
हाँ, विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र भी मॉडल स्टडी सेंटर के रूप में कार्यरत हैं अतः क्षेत्रीय केंद्रों अथवा अध्ययन केंद्रों पर समय-समय पर परामर्श सत्र होते हैं, जिनकी सूचना वेबसाइट (
http://www.vmou.ac.in/notice) या अध्ययन केंद्रों के पास उपलब्ध रहती है।
15
परीक्षा के परिणाम और अंकतालिका की विश्वविद्यालय में क्या व्यवस्था है?
+
सभी परीक्षाओं का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाता है एवं विद्यार्थी की अंकतालिका उसके घर के पते पर भेज दी जाती है।
16
प्रैक्टिकल विषय की कक्षाएँ कहाँ आयोजित होती हैं?
+
सारे प्रैक्टिकल विषयों की कक्षाएँ/संपर्क शिविर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित स्थानों पर आयोजित होती है, जिसकी जानकारी समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट (
http://www.vmou.ac.in/notice/exams) पर उपलब्ध करवाई जाती है जिसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लिंक “Practical” है। सामान्यतया प्रैक्टिकल विषयों के अनिवार्य प्रयोगिक संपर्क शिविर विश्वविद्यालय के सभी क्षेत्रीय केंद्र मुख्यालय पर आयोजित किये जाते हैं परंतु विश्वविद्यालय किसी क्षेत्रीय केंद्र मुख्यालय पर प्रयोगिक संपर्क शिविर नहीं कराकर किसी अन्य क्षेत्रीय केंद्र मुख्यालय / अन्य निर्धारित स्थान पर प्रयोगिक संपर्क शिविर कराने का अधिकार विश्वविद्यालय अपने पास सुरक्षित रखता है व इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। प्रयोगिक शिविर की समयावधि एवं प्रयोगिक शिविर संबंधित समस्त नियम एवं स्थान परिवर्तन करने का अधिकार विश्वविद्यालय के पास सुरक्षित है।
17
यदि विद्यार्थी ने एक बार आंतरिक गृह कार्य जमा करवा दिया परंतु वह सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा नहीं दे पाया तो क्या उसे अब नए आंतरिक गृह कार्य जमा करवाने होंगे?
+
18
यदि विद्यार्थी ने प्रथम वर्ष में पता जोधपुर का दिया था परंतु द्वितीय वर्ष में जयपुर रहने लग गया तो क्या अब परीक्षा जयपुर में दे सकता है?
+
हाँ, वह अपना परीक्षा केंद्र Academic Calendar अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर परिवर्तित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकता है।
19
विद्यार्थी को सैद्धांतिक परीक्षा की तिथि की जानकारी कैसे प्राप्त होगी?
+
परीक्षा से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर टाइम टेबल ऑफ एग्जामिनेशन अपलोड होता है व परीक्षा प्रवेश पत्र (अनुमति पत्र) विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ही डाउनलोड करना होता है। इस हेतु अलग से कोई प्रवेश पत्र विद्यार्थी को विश्वविद्यालय द्वारा नहीं भेजा जाता है।
20
यदि विद्यार्थी ने सत्र जुलाई 2022 में स्नातक / स्नातकोत्तर में प्रवेश लिया व जून 2023 में आयोजित सैद्धांतिक टर्म एंड एग्जामिनेशन में किसी पाठ्यक्रम (प्रश्न पत्र) में अनुत्तीर्ण हो गया परंतु सत्रीय/आंतरिक गृह कार्य में उत्तीर्ण हो गया तो क्या उसे पुनः नये सत्रीय/आंतरिक गृह कार्य जमा कराने होंगे?
+
21
विश्वविद्यालय में विद्यार्थी एक साथ कितने पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकता है?
+
विद्यार्थियों को यह भी परामर्श दी जाती है कि एक सत्र में केवल एक ही पाठ्यक्रम में अध्ययनरत रहें। परामर्श के विपरीत एक से अधिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत रहने पर परीक्षा समय-सारणी में प्रश्नपत्रों की परीक्षा तिथि एवं समय में टकराव होता है तो ऐसी स्थिति में विद्यार्थी द्वारा छोड़े गए प्रश्नपत्र को आगामी परीक्षा में निःशुल्क परीक्षा देने की अनुमति दी जायेगी। ऐसे विद्यार्थियों को पृथक से परीक्षा फॉर्म ऑफलाइन भरना पड़ेगा।
22
मैं डिफॉल्टर परीक्षा आवेदन पत्र भरे जाने की एवं परीक्षा आयोजन की सूचना किस प्रकार प्राप्त कर सकता हूँ?
+
उक्त सूचनाएँ समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.vmou.ac.in पर अपलोड की जाती हैं। अतः वेबसाइट का अवलोकन नियमित रूप से करते रहें।
23
मैं अपनी मूल अंकतालिका व मूल उपाधि किस प्रकार प्राप्त कर सकता हूँ?
+
मूल अंकतालिका व मूल उपाधि डाक द्वारा विश्वविद्यालय रिकॉर्ड में उपलब्ध विद्यार्थियों के पते पर सीधे भिजवाई जाती है। व्यक्तिशः मूल दस्तावेज दिये जाने का प्रावधान नहीं है। मूल उपाधि दीक्षांत समारोह के पश्चात डाक द्वारा प्रेषित की जाती है। ज्ञातव्य रहें कि केवल उत्तीर्ण विद्यार्थियों की ही मूल अंकतालिका जारी की जाती है।
24
मैं अपना प्रवजन प्रमाण पत्र एवं (माइग्रेशन) अस्थायी उपाधि (प्रोविजनल डिग्री) सर्टिफिकेट प्रमाण पत्र किस प्रकार प्राप्त कर सकता हूँ?
+
उक्त दस्तावेज प्राप्त करने के लिए निर्धारित दस्तावेज एवं शुल्क के साथ ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रमाण पत्र तैयार होने पर प्रमाण पत्र विद्यार्थी के डाक के पते पर प्रेषित किया जाता है। विद्यार्थी स्वयं परीक्षा विभाग में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन मय निर्धारित शुल्क का चालान एवं वांछित दस्तावेज के साथ प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकता है।
25
मैं अपनी मूल अंकतालिका / मूल उपाधि / प्रोविजनल सर्टिफिकेट / माइग्रेशन (प्रवजन प्रमाण पत्र) परीक्षा विभाग में वापस लौटकर आने पर कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
+
उक्त दस्तावेज पुनः प्राप्त करने के लिए सादा कागज पर परीक्षा नियंत्रक को संबोधित करते हुए एक प्रार्थना पत्र निर्धारित शुल्क का चालान संलग्न कर परीक्षा नियंत्रक, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, रावतभाटा रोड, कोटा-324010 के पते पर प्रेषित करें।
26
प्रवेशित विद्यार्थियों की परीक्षा के बाद मास्टर डाटा में संशोधन की क्या प्रक्रिया है?
+
सत्र 2012 से पूर्व प्रवेशित विद्यार्थी अपने मास्टर डाटा यथा विद्यार्थी का नाम, पिता एवं माता का नाम, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर में संशोधन हेतु निर्धारित शुल्क व दस्तावेज यथा 10वीं/12वीं गजट नोटिफिकेशन/स्नातक आदि की प्रमाणित प्रति के साथ ऑफलाइन आवेदन परीक्षा में आवेदन प्रेषित कर सकते हैं।
सत्र 2012 एवं उसके बाद के प्रवेशित विद्यार्थी मास्टर डाटा में परीक्षा के उपरान्त संशोधन चाहने हेतु निर्धारित शुल्क व दस्तावेज यथा 10वीं/12वीं गजट नोटिफिकेशन/स्नातक आदि की प्रमाणित प्रति के साथ ऑनलाइन आवेदन परीक्षा में आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी अन्य डाटा में संशोधन के लिए संबंधित क्षेत्रीय केंद्र पर संपर्क करें।
27
मैं अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन हेतु कैसे आवेदन कर सकता हूँ?
+
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम घोषित होने के 10 दिवस में पंजीकृत प्रश्नपत्रों के 50 प्रतिशत प्रश्नपत्रों में पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
28
Alumni Association पर रजिस्ट्रेशन करवाना क्यों जरूरी है?
+
छात्र को अपने पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के बाद रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है क्योंकि इसमें पूर्व छात्रों को आपस में कनेक्ट होने का अवसर दिया जाता है।
29
मैं अपने पुनर्मूल्यांकन के परिणाम से असंतुष्ट होने पर चुनौती मूल्यांकन हेतु कैसे आवेदन कर सकता हूँ?
+
विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित होने के 15 दिवस में निर्धारित शुल्क ₹ 5000/- प्रति प्रश्नपत्र के साथ (समय पर परिवर्तनीय) ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। ऑफलाइन आवेदन पत्र वेबसाइट पर Essential Form के विकल्प में उपलब्ध हैं।
30
मैं अपने कार्यक्रम में श्रेणी सुधार (Improvement) किस प्रकार कर सकता हूँ?
+
जिस परीक्षा में आप कार्यक्रम में पूर्ण रूप से उत्तीर्ण हुए हों उसकी आगामी परीक्षा (Consequent Examination) में आप 50 प्रतिशत प्रश्नपत्रों में श्रेणी सुधार (Improvement परीक्षा) हेतु मय निर्धारित शुल्क ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
31
मेरे कार्यक्रम की अधिकतम अवधि पूर्ण हो जाने के बाद मैं अपने बकाया प्रश्नपत्रों की परीक्षा कैसे दे सकता हूँ?
+
कार्यक्रम की अधिकतम अवधि पूर्ण हो जाने के बाद बकाया प्रश्नपत्रों की परीक्षा हेतु एक बार मर्सी परीक्षा का अवसर दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए विद्यार्थी को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना होता है। विद्यार्थी प्रार्थना पत्र में अपना मोबाइल नंबर और अपना ईमेल स्पेस लिखें। प्रार्थना पत्र ईमेल पर भी प्रेषित कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षा विभाग से आपको दूरभाष अथवा ईमेल के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर निर्देशानुसार ऑफलाइन आवेदन मय निर्धारित शुल्क जमा कराना होता है।
32
मैं अपने परीक्षा केंद्र शहर में परिवर्तन किस प्रकार कर सकता हूँ?
+
विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन डिफॉल्टर परीक्षा आवेदन पत्र का पोर्टल खोले जाने के साथ ही ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शहर में परिवर्तन का अवसर भी प्रदान किया जाता है।
33
परीक्षा परिणाम में आंतरिक मूल्यांकन के अंक / प्रयोगिक परीक्षा के अंक परीक्षा परिणाम में दर्ज नहीं होने की स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?
+
इस हेतु अपने क्षेत्रीय केंद्र पर संपर्क करें।
34
परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दर्शाया जाने पर मुझे क्या करना चाहिए?
+
परीक्षा परिणाम में अनुपस्थित दर्शाया जाने पर विद्यार्थी को संबंधित परीक्षा केंद्र जहाँ परीक्षा दी हो वहाँ जाकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर फोटो युक्त उपस्थिति प्रमाण पत्र प्राप्त कर परीक्षा विभाग में प्रेषित करना होगा। उपस्थिति प्रमाण पत्र में अंकित उत्तरपुस्तिका क्रमांक के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी किया जाता है। यह व्यवस्था वर्तमान परीक्षा एवं इससे पूर्व दो परीक्षाओं के लिए ही लागू है।
35
Anti Ragging Undertaking क्या है एवं इसे प्रवेश लेते समय भरना क्यों जरूरी है?
+
विद्यार्थी भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट
www.antiragging.in पर जाकर Online registration कर Affidavit download कर इस प्रवेश फॉर्म में upload करें। अधिक जानकारी के लिए वीडियो लिंक:
यहाँ क्लिक करें
विशेष निर्देश:
- www.antiragging.in पर Undertaking मेन्यू पर Register पर क्लिक करें उसके उपरांत University मेन्यू पर जाकर Undertaking Registration for Universities पर क्लिक करें।
- इस Registration के दौरान विद्यार्थी स्वयं की व विश्वविद्यालय की detail (विश्वविद्यालय फोन नं. 18001806166) इत्यादि भरें।
- इसके बाद Reference No. generate होगा जिसे नोट कर लें व विद्यार्थी के E-mail पर भी Reference No. का ईमेल आयेगा।
- www.antiragging.in पर Undertaking मेन्यू पर download पर क्लिक करें।
- इससे Undertaking Affidavit (जिस पर ऊपर Reference No. लिखा होगा) को download कर VMOU Admission Form में अपलोड करना है। इस Undertaking Affidavit की Print निकाल कर हार्ड कॉपी में sign करने की आवश्यकता नहीं है।
36
छात्र संवाद कार्यक्रम किस प्रकार जुड़ सकता है?
+
प्रत्येक सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक संवाद कार्यक्रम होता है जिसमें छात्र वेबसाइट पर दिए गये लिंक से Google Meet के माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याएँ रख सकते हैं।